नवविवाहित ने फांसी लगाकर दी जान,

बांदा। फांसी लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। वहीं पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा कबीर नगर निवासी अंजना 22 पत्नी प्रमोद कबीर ने शुक्रवार की दोपहर कमरे के अंदर दुपट्टा के सहारे पाइप में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फुफेरी बहन मुन्नी ने फंदे पर शव लटकता देख तो शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फंदा काटकर युवती को नीचे उतार लिया।तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति का कहना है कि उसे मायके जाना था। वही उसकी गाड़ी खराब हो गई थी। वह गाड़ी बनवाने चला गया था। तभी अंजना ने मौका पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर पति ने अनभिज्ञता जताई है।मृतका के पिता चुन्ना निवासी चूहा खेर का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी 2 माह पहले की थी। आरोप लगाया कि ससुराली जन बेटी से दहेज की मांग करते थे। कहा कि दहेज न देने पर उसकी बेटी को मार डाला है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts