नया साल नज़दीक है और ऐसे में लोग 31 दिसंबर को खास बनाने के लिए पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। हिमाचल में शिमला और कसौली के कई लोकप्रिय होटल्स ने इस बार अपने गेस्ट्स के लिए आकर्षक न्यू ईयर पैकेज लॉन्च किए हैं। शिमला का Deventure Shimla Hills 2 रात–3 दिन का प्रीमियम पैकेज 50 हजार रुपये से शुरू कर रहा है, जिसमें लाइव बैंड, डीजे, अल्कोहल, लेविश बुफे, गेम्स और शानदार व्यू शामिल हैं—यह पैकेज 2 एडल्ट और 1 किड के लिए है। वहीं कसौली का Kasauli Resort भी 35 हजार रुपये से न्यू ईयर पैकेज दे रहा है, जो फैमिली के लिए परफेक्ट है; इसमें बुफे लंच, लाइव चाट काउंटर, किड्स ज़ोन, अनलिमिटेड ड्रिंक्स, लाइव बैंड और धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी शामिल है। इसके अलावा कसौली का ही Rosetum Resort 41 हजार रुपये से पैकेज ऑफर कर रहा है, जिसमें पूलसाइड ब्रेकफास्ट, ढोल-ताशा, न्यू ईयर गुडीज, डीजे नाइट और 31 दिसंबर की ग्रैंड पार्टी का मज़ा मिलेगा। अगर आप इस बार हिमाचल की खूबसूरत वादियों में साल का आखिरी दिन यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये होटल पैकेज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।















