नई वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह के बजाय दोपहर को हुई रवाना,

वाराणसी। कोहरे की धुंध से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का पहिया ठिठुर गया है। गाड़ी संख्या-22415 वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को सुबह छह बजे के बजाय दोपहर 2.35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।एक दिन पूर्व यह गाड़ी संख्या-22416 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार की रात 11.05 बजे के स्थान पर अगले दिन सुबह 9.30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची थी। इसे 8.30 घंटे री-शेड्यूल करके चलाया गया।

इसके अलावा, इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस 9 घंटे, एसएमवीटी बैंगलूरु-गोमतीनगर फेयर स्पेशल 11 घंटे, हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस 9 घंटे, नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक 9 घंटे तक विलंबित रही। जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 6.30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 5 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे, हापा-नाहरलगुन स्पेशल 4.30 घंटे एवं देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई।

विशाखापत्तनम- बनारस एक्सप्रेस 3.30 घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 3 घंटे की देरी से गुजरी। मैसूर- वाराणसी एक्सप्रेस 2 घंटे, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 3 घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस 5.30 घंटे, अहमदाबाद- वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस 4.30 घंटे, रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 3.30 घंटे और जम्मूतवी- वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 3 घंटे विलंबित रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts