जनपद के विभिन्न विद्‍यालयो मे नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जनपद के विभिन्न विद्‍यालयो मे नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जनपद के बरला इंटर कॉलेज, बरला‚ एस डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी‚ दयानन्द गुरुकुल इण्टर काॅलेज बिरालसी‚ चरथावल आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल‚ जनता इण्टर कॉलेज पचैंडा‚

राजकीय हाई स्कूल रेई‚कल्याणकारी कन्या इण्टर कालेज काजीखेड़ा जागाहेडी‚ नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, मे नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत, विद्‍यार्थियो से सुविचार का कार्यक्रम का प्रार्थना स्थल पर आयोजन कराया गया। जनपद के ही नगरपालिका कन्या इंटर कालेज मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से छात्राओ एवं शिक्षिकाओ को जागरूक करने के लिए, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओ और योजनाओ के विषय मे जानकारी प्रदान की गयी। उपरोक्त समिति के सदस्यो द्वारा छात्राओ को साइबर क्राइम, चाइल्ड हेल्पलाइन, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन स्कीम, विधवा पेंशन योजना , महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाओ के विषय मे जानकारी दी गयी। इसी क्रम मे कुछ विद्‍यालयो मे छात्राओ को आयरन की गोली वितरित की गयी। कुछ विद्‍यालयो मे अध्यापको द्वारा बच्चो के मनोबल को बनाये रखने हेतु आज मुश्किल है तो कल थोड़ा बेहतर होगा। बस उम्मीद मत छोड़ना भविष्य जरूर बेहतरीन होगा। नारा देकर बच्चो को शिक्षा के प्रति अपना योगदान देने के लिये आहवान किया तथा अपना भविष्य उज्जवल बनाने की ओर अग्रसर होने का मार्ग दिखाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts