भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के मध्य आयोजित किये जा रहें सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग लिया और सम्बंधित विषय पर अपना अपना भाषण दिया l भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रो आदित्य कुमार, प्रो डॉ संतरेश रानी , प्रो आशु प्रजापति शामिल रहें। निर्णायक मण्डल द्वारा बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नेहा शर्मा को प्रथम बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मानसी को द्वितीय तथा बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सानिया को तृतीय स्थान पर चयनित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें आदरणीय प्राचार्य डॉ हरीश कुमार द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया l भाषण प्रतियोगिता का संयोजन व संचालन प्रो अरविन्द कुमार द्वारा किया गया l इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार व सह प्रभारी नितिन कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया तथा महाविद्यालय के सभी स्टाफ कार्यालय सहायक धीरज कुमार लीला, सुरक्षा गार्ड राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहें l















