अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज हैं IPL 2024 के बेस्ट ओपनर्स, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया

आईपीएल 2024 के बेस्ट ओपनर्स कौन है. इस सवाल का जवाब भारत के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu on best opening pair in IPL 2024) ने दिया है.

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने माना है कि इस आईपीएल में ओपनर्स कमाल का खेल दिखा रहे हैं, चाहे वो हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा हों. या फिर केकेआर के फिल साल्ट और सुनील नरेन, इन ओपनरों ने अपनी टीम के लिए कमाल का परफॉर्मेंस किया है. वहीं, सिद्धू ने बेस्ट ओपनर को लेकर अपनी राय दी है.ब्रायन लारा ने चुनी T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया, सबसे बड़े “X फैक्टर” को किया टीम से बाहर

भारतीय पूर्व ओपनर ने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को बेस्ट ओपनर नहीं माना है बल्कि सिद्धू के अनुसार फिल साल्ट और सुनील नरेन आईपीएल 2024 के बेस्ट ओपनर हैं.

स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी बात रखते हुए सिद्धू ने कहा, ” ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा हैदराबाद के लिए अजेय रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि फिल साल्ट और सुनील नरेन (Phil Salt and Sunil Narine) के आस-पास कोई ओपनिंग जोड़ी नहीं है.”

आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले सिद्धू ने आगे कहा, “दोनों ने ज़्यादातर खेलों में गेंदबाजों पर दबदबा बनाया है. नरेन और साल्ट आईपीएल (PL) में आक्रमण पर हावी हैं, और वे जो नुकसान पहुंचा रहे हैं, उसे आसानी से नहीं समझाया जा सकता. केकेआर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज कमाल का परफॉर्मेंस कर रहे. SRH पिछले दो मैचों में विफल रहा है क्योंकि हेड और अभिषेक असफल रहे थे.

बता दें कि इस सीजन नरेन ने भी एक शतक ठोक दिया है तो वहीं दूसरी ओर ट्रेविस हेड भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक लगाने में सफल रहे हैं. नरेन के साथ फिल साल्ट केकेआर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं तो वहीं हैदराबाज के लिए हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. ये चारों बल्लेबाज इस आईपीएल में ब्लॉकबस्टर सफल रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts