नौगावा पुलिस की कार्रवाई: साइबर ठगी करते हुए आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

नौगावा थाना पुलिस ने साइबर शील्ड विशेष अभियान के तहत साइबर फ्रॉड प्रभावित क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया। नौगावा थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ऑनलाइन ठगी और सेक्सटॉर्शन के खिलाफ ‘एंटीवायरस’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था।

आसूचना तंत्र, तकनीकी साधनों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत पाटा में दबिश दी गई, जहां आरोपी साइबर ठगी करता हुआ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमरदीन पुत्र ईशाक, जाति मेव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी पाटा, थाना नौगावा के रूप में हुई है। आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया एप्लीकेशनों पर अंजान लोगों से मोबाइल नंबर के जरिए कॉल और व्हाट्सएप चैट कर ठगी कर रहा था। वह नटराज पेन-पेंसिल का ऐड डालकर, नौकरी देने का झांसा देकर और अन्य फर्जीवाड़ों के जरिए लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल बृजमोहन, गिरधारीलाल, कांस्टेबल ओम प्रकाश, रामसहाय और रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts