मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 9 से 20 सितंबर, 2024 तक एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 242 टीमें घर-घर जाकर संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर रही हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों से टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन घटने, और बलगम में खून आने जैसे सवाल पूछ रहे हैं। चिन्हित मरीजों का बलगम नमूना लेकर जांच की जाएगी, और टीबी के मरीजों को निःशुल्क सरकारी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts