श्री राम कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

मुजफ्फरनगर के श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘‘रीसेंट ट्रेंड्स एंड इनोवेशन इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग’’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में हो रहे नवीनतम रुझानों, तकनीकी विकास और शोध कार्यों पर मंथन करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीटीयू, दिल्ली के प्रो. आर.एस. मिश्रा उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता, प्रो. जे.पी. केसरी (पूर्व प्रोफेसर, डीटीयू), ने सोलर एनर्जी के नवाचारों पर अपने विचार साझा किए। सेमिनार में प्रो. आशीव शाह (अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद) ने ड्रोन तकनीक और इंडस्ट्री 5.0 पर चर्चा की। आईआईटी बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एस.के. शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला।दूसरे सत्र में, डॉ. पी.के. चौधरी (निदेशक, जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने सिमुलेशन के उपयोग पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. कीरत सिंह (फाउंडर, नेक्स्ट अप रोबोटिक्स) ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर विचार रखे। अन्य विशेषज्ञों ने 3डी प्रिंटिंग, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों और सोलर थर्मल एनर्जी जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में नवाचार और अनुसंधान की आवश्यकता पर बल देते हुए नई तकनीकों को अपनाने और मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस सेमिनार ने शिक्षकों, छात्रों और पेशेवरों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और शोध कार्यों से परिचित कराते हुए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts