राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने स्काउट गाइड के तमिलनाडु टूर के लिए दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर। समाज की सेवा के लिए भावी पीढ़ी को संस्कारवान और प्रेरित करने वाले स्काउट एवं गाइड संगठन के अंतर्गत जनपद से डायमंड जुबली जम्बूरी के लिए चयनित गेट का बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने अवलोकन किया। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और गेट को और आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 का आयोजन तमिलनाडु में प्रस्तावित है। गेट का निर्माण जैन कन्या इंटर कॉलेज में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास, मयंक शर्मा, और कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में हुआ।इस अवसर पर मनीष चौधरी, ऊदल सिंह, ममता अग्रवाल, अनिल कौशिक, विजय शर्मा, राजेश कुमारी, सुनील शर्मा, रेणु गर्ग, और डॉ. राजीव ने प्रयासों की सराहना की और टीम को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, अनुज कुमार, अमित कुमार, आयुष चौधरी, अजय, साक्षी, और ज्योति का सहयोग रहा। डायमंड जुबली जम्बूरी में 28 स्काउट/गाइड और रोवर/रेंजर 24 जनवरी 2025 को यात्रा प्रारंभ करेंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts