10 मई को मुजफ्फरनगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम वादों के निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर में आगामी 10 मई 2025, दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर सहित बुढाना का बाह्य न्यायालय, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ एवं कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का शीघ्र और आपसी सहमति से निस्तारण करना है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित सभी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े अधिकतम वादों को चिन्हित कर नियत करें और निर्धारित तिथि पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, चिन्हित वादों की सूचना 30 अप्रैल 2025 तक जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts