मुज़फ्फरनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीएम किसान लाभार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर में कृषि विभाग ने को एक महत्वपूर्ण पहल की। इस अवसर पर, पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। यह वितरण कार्यक्रम “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के मार्गदर्शन में उपनिदेशक कृषि श्री संतोष कुमार ने अपनी टीम के साथ इस अभियान की शुरुआत की।

उपनिदेशक कृषि ने लाभार्थियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत सरकार का “हर घर तिरंगा” अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और मान्यता देना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को प्रकट करने का अवसर मिलेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts