भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर,धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड यूनिट ऑफिसर्स क्लब द्वारा तीज समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्लब सदस्यो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें सर्वप्रथम महिला क्लब अध्यक्षा गीता सिंह का सभी महिला क्लब सदस्यों द्वारा स्वागत किया तथा इस दौरान क्लब अध्यक्ष व इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों का विशेष सहभागिता के लिए धन्यवाद किया,
और सभी को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें तीज क्वीन आंसू निरवाल चुनी गई, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम बबीता त्यागी व द्वितीय रजनी रही, इसी प्रकार गायन में प्रथम रितु व द्वितीय हीरा पांडे रही, और नृत्य में प्रथम करिश्मा व द्वितीय नेहा जैन रही, कार्यक्रम का संचालन अनु रावत वह कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया, इस दौरान पंकज अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सरबजीत सैनी, उत्तम वर्मा व अन्य सभी क्लब सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
















