नरेंद्र बहादुर सिंह ने भारत स्काउट गाइड के कार्यक्रम में शिरकत की।                           

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने आज मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत की, और अपने ओजस्वी विचारों में विस्तार पूर्वक भारत स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तार से प्रशंसा करते हुए इसके कार्यों को बताया और कहा कि स्काउट गाइड के स्वयंसेवी कार्यकर्ता पूरे परिश्रम के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जो बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर स्काउट गाइड के पदाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का जोरदार एवं हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे सभी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपना आशीर्वाद देते हुए भारत स्काउट गाइड को भरपूर सहयोग देने हेतु प्रेरित किया भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित विशाल प्रशिक्षण शिविर में पधारे भारत स्काउट गाइड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सिविल आयोजित किए जाने से सभी में सामाजिक कार्य के प्रति जागरूकता तो आती ही है दूसरी ओर देश सेवा की भावना भी उनमें जागृत होती है भारत स्काउट गाइड का यह प्रशिक्षण शिविर आज वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts