मुजफ्फरनगर ने 25-9 से बागपत को हराकर जीती राज्य स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और कबड्डी संघ के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला अधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने प्रशिक्षकों और टीम मैनेजर्स से अपील की कि वे अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ें, ताकि क्षेत्र से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री की खेल एवं युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी और खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।समापन दिवस पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जनपद मुजफ्फरनगर और बागपत की टीमों के बीच खेला गया।

मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बागपत को 25-9 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार दांव-पेंच और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विशिष्ट अतिथि डीएसपी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक और गौरवशाली खेल संस्कृति का हिस्सा है और इसे आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को लगातार मेहनत करनी चाहिए।समापन समारोह में बृजेश सिंह विभाग सेवा प्रमुख, नपेंद्र जिला प्रचारक मुजफ्फरनगर, विकास तोमर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, राहुल प्रो कबड्डी खिलाड़ी, राजीव, रोहित, रवि, अमित और नीरज राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सहित कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा रामपाल सिंह सहसचिव जिला ओलंपिक संघ मुजफ्फरनगर, पुनीत तेवतिया सचिव जिला कबड्डी संघ हापुड़, गोपेंद्र सचिव जिला कबड्डी संघ मेरठ, अरविंद कुमार सचिव जिला कबड्डी संघ बिजनौर, निशांत सचिव जिला सहारनपुर और कोच धर्मेंद्र बसेड़ा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts