मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज की छात्रा वंशिका ने जिला अधिकारी की पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की। वंशिका, चांदनी त्यागी और साक्षी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर यह पेंटिंग सौंपी। जिला अधिकारी ने तीनों छात्राओं की मेहनत और कला की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।















