मुजफ्फरनगर : नौवां वेटरन्स डे संपन्न: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर, इस वर्ष नौवां वेटरन्स डे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशों और कुशल मार्गदर्शन में दो चरणों में मनाया गया। 13 जनवरी 2025 को आयोजित चिकित्सा शिविर में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

14 जनवरी को जिले के सभी जांबाज सैनिकों और वीरगति प्राप्त सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने इन्हें शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सोल्जर बोर्ड और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सोल्जर बोर्ड में आयोजित कार्यक्रमों की ऐतिहासिक सफलता के लिए कर्नल राजीव चौहान और उनके स्टाफ का अभिनंदन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts