भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर | खतौली पुलिस द्वारा शातिर चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शोरूम से चुराए गए 3,40,000 रुपये और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद”थाना खतौली में चलाए गए अभियान के तहत तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव के नेतृत्व में, पुलिस ने 25 अगस्त 2024 को चीतल कट के पास से तीन अभियुक्तों को पकड़ा।
इनसे शोरूम से चुराए गए 3,40,000 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह चोरी 13 अगस्त 2024 को हुई थी, जब चोरों ने एक बाइक शोरूम के शटर को खोलकर लॉकर में रखे रुपये चुरा लिए थे। थाने में मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और सफलतापूर्वक मामले को सुलझाया। अब अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
















