मुज़फ्फरनगर के नरा जड़ौदा मोड़ पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महाकाल जी के आशीर्वाद से एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिवभक्तों के लिए आयोजित इस सेवा शिविर में अन्नदान, फल वितरण, शीतल पेय, बिस्किट और जल सेवा की गई। इस पुनीत सेवा का नेतृत्व क्रांतिकारी शालू सैनी कर रही हैं, जो हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरी टीम के साथ सेवा में जुटी हुई हैं।
आज के सेवा कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती बीना शर्मा का भी विशेष योगदान रहा। वहीं संस्था के महासचिव राजू सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा शिवभक्तों का श्रद्धाभाव से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। यह अलौकिक क्षण न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बना, बल्कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जोश और “हर-हर महादेव”, “बोल बम” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि शिवभक्ति के इस महासागर में सहभागी होकर उन्होंने स्वयं को धन्य महसूस किया। यह दृश्य भक्ति के साथ-साथ समाज में एकता, सेवा और समर्पण की भावना को भी दर्शाता है।
इस सेवा आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राजू सैनी, बीना शर्मा, मंगलेश प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राजबती सैनी, एडवोकेट काजल, साक्षी सैनी, पूनम सैनी, अंजू सैनी, मीनाक्षी सैनी और प्रीति सैनी।
यह सेवा शिविर शिवभक्तों की आस्था, संयम और तप का सजीव उदाहरण बना, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला रहा।















