मुजफ्फरनगर पुलिस ने अनुज हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
अक्षय पुत्र सेन्सरपाल उर्फ भूधर निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर,अमन पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर,दीपक पुत्र सहेन्द्र निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर
हत्या का कारण
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त अक्षय ने बताया कि मृतक अनुज उसकी प्रेमिका को परेशान कर रहा था, जिसके कारण उसने अनुज की हत्या की योजना बनाई और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री
निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित
व0उ0नि0 बालिस्टर त्यागी
है0का0 595 भूपेन्द्र सिंह
है0का0 176 अमरदीप सिरोही
है0का0 492 नितिन कुमार,
का0 81 विकास कुमार,
का0 614 राहुल नागर म0का0 745 कोमल
मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
















