मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने देवबंद में मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात कर दी ईद की मुबारकबाद

मुजफ्फरनगर। ईद उल-फितर के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक  और चरथावल से विधायक पंकज मलिक  ने देवबंद पहुंचकर मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर मौलाना मदनी को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सांसद और विधायक ने कहा कि ईद उल-फितर का पर्व समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं और समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ाते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों और देश के लिए अमन, तरक्की और खुशहाली की कामना भी की। इस दौरान मौलाना अरशद मदनी ने दोनों जनप्रतिनिधियों का अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भी ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद उल-फितर का त्योहार इंसानियत, रहमत और आपसी मोहब्बत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने देश में शांति और तरक्की के लिए दुआ करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम और एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा नेता राकेश शर्मा, मौलाना मुकर्रम अली कासमी जिला अध्यक्ष, मौलाना आसिफ कुरैशी बुढ़ाना वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, मौलाना अब्दुल खालिक कासमी, समाजसेवी आसिफ राही, मौलाना सुहैल अख्तर, कपिल मलिक और अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह मुलाकात आपसी सम्मान, सौहार्द और भाईचारे की एक मिसाल बनकर सामने आई, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया और क्षेत्र में सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts