मुजफ्फरनगर: “यादें रफी” कार्यक्रम को रद्द करने की मांग,

मुजफ्फरनगर के सिटी सेंटर में आयोजित होने जा रहे “यादें रफी” कार्यक्रम को लेकर विवाद गहरा गया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को रद्द किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम की आड़ में लव जिहाद फैलाने की साजिश की जा रही है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम बहुल संस्था द्वारा किया जा रहा है, लेकिन आयोजकों ने कार्यक्रम का संयोजन हिंदू समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सौंपकर उनके फोटो प्रमुखता से लगाए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करके हिंदू महिलाओं और युवतियों को भ्रमित कर कार्यक्रम में आकर्षित किया जा रहा है ताकि उन्हें लव जिहाद का शिकार बनाया जा सके।

नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम की तुलना प्रसिद्ध झींगुर बाबा मामले से की, जहां कथित तौर पर बड़े पैमाने पर लव जिहाद की गतिविधियां सामने आई थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस कार्यक्रम को समय रहते रोका नहीं गया, तो यह एक बड़े सामाजिक संकट को जन्म दे सकता है।

प्रदर्शन के दौरान शिवाजी सेना के संगठन मंत्री सुमित बजरंगी पर लगाए गए पांच लाख रुपये की मांग के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया गया। हिंदू नेताओं ने कहा कि यह आरोप उन तत्वों द्वारा लगाए गए हैं जिन्होंने हिंदू समाज की महिलाओं को बहकाकर झूठे आरोप लगवाए हैं।

नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि लव जिहादियों के दबाव में आकर किसी भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो हिंदू संगठन चुप नहीं बैठेंगे।

इस प्रदर्शन में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, शिव सेना के प्रदेश महासचिव राधेश्याम विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अंचित आर्य, छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पूरी, संयुक्त हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश कश्यप, शिवाजी सेना के संगठन मंत्री सुमित बजरंगी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts