मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित बार रूम (कंट्रोल रूम) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कलेक्ट्रेट और शहर के प्रमुख चौराहों की निगरानी की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की छत का जायजा लिया और वहां जमे पेड़ों के पत्तों व गंदगी की सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से बिल्डिंग के निर्माण से जुड़ी जानकारी ली, जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि यह बिल्डिंग कोविड काल के दौरान बनी थी और इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय और कलेक्ट्रेट में स्थित पुराने मीटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राज बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















