मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिला नोडल अधिकारी (उज्ज्वला) / विक्रय अधिकारी, बी०पी०सी०, क्षेत्र मुजफ्फरनगर, अन्य कंपनियों के विक्रय अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी ने भाग लिया। बैठक के दौरान यह संज्ञान में आया कि 1235 उज्ज्वला कनेक्शनधारकों ने वर्ष 2016 से मार्च 2023 तक एक बार भी सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है, जबकि ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य था।
अतः इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ऐसे सभी उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को सूचित किया जाता है कि वे तुरंत संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें। अन्यथा, भविष्य में कंपनी की गाइडलाइंस के अनुसार उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। अधिक जानकारी के लिए श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी (उज्ज्वला) / विक्रय अधिकारी, बी०पी०सी०, क्षेत्र मुजफ्फरनगर से दूरभाष संख्या 9130009677 पर संपर्क किया जा सकता है।















