मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने 58 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जोन-3 थाना नई मंडी क्षेत्र में 58 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में की गई।

दीन दयाल स्कूल के सामने, पचैंडा रोड पर लगभग 30 बीघा भूमि पर पवन मलिक, इंद्रजीत सिंह रावत व अन्य द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं, ग्राम मुस्तफाबाद में आशीष कुच्छल, संजय ठाकुर व मेहराजू द्वारा 28 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था।

प्राधिकरण द्वारा पहले ही इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई और ध्वस्तीकरण आदेश के बावजूद भू-स्वामियों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया, जिसके बाद 20 मार्च 2025 को प्राधिकरण ने दोनों स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts