मुजफ्फरनगर: 5 साल से फरार 10 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: 5 साल से फरार 10 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तारमुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चरथावल पुलिस ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव के मार्गदर्शन में,

प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह की टीम ने 5 साल से वांछित और 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त मु0अ0सं0- 317/2019 के तहत विभिन्न आरोपों में फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को रोहाना रोड स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts