US डील की रिपोर्ट देने चीन पहुंचे मुनीर, जिनपिंग बताएंगे फ्यूचर एक्शन!

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की रिपोर्ट देने सोमवार (25 मई) को चीन पहुंचे हैं. मुनीर यहां पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे, जहां डील को लेकर चीनी राष्ट्रपति से बात करेंगे. चीन पर्दे के पीछे से इस पूरे समझौते की प्रक्रिया को संचालित कर रहा है. वहीं ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते में पाकिस्तान की भूमिका एक मैसेंजर की है, जो संदेशों का आदान-प्रदान करता है.डॉन अखबार के मुताबिक तेहरान से लौटने के बाद मुनीर बीजिंग पहुंच गए हैं, जहां पर चीन के राष्ट्रपति से मिलेंगे. मुनीर के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी हैं.

जिनपिंग को देंगे समझौते की पूरी रिपोर्ट

मुनीर चीन में ईरान और अमेरिका डील को लेकर जिनपिंग को पूरी रिपोर्ट देंगे. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जब इस महीने के मध्य में चीन गए थे, तब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता पूरी तरह ठप पड़ी थी. ट्रंप ने बीजिंग से इसमें मदद के लिए कहा, जिसके बाद चीन ने पाकिस्तान को नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया.सबसे पहले दोनों देशों के बीच ड्राफ्ट का आदान प्रदान हुआ. फिर यह तय हुआ कि पहले अंतरिम समझौते किए जाएंगे. इसके बाद फाइनल समझौते होंगे. मुनीर ड्राफ्ट फाइनल करवाने के लिए खुद ही अमेरिका का मैसेज लेकर तेहरान गए थे. जहां पर मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन और वार्ता दल के प्रमुख गालिबफ से मुलाकात की.मुनीर ने इसके बाद अमेरिका को संदेश भेजा, जहां पर अमेरिका ने इसकी सहमति दे दी. मुनीर अब पूरी रिपोर्ट जिनपिंग को देने चीन पहुंचे हैं.

जिनपिंग तय करेंगे फ्यूचर एक्शन प्लान?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिनपिंग से मुनीर आगे की रणनीति को लेकर बात करेंगे. दरअसल, ईरान चाहता है कि उसे यह गारंटी मिले कि इस डील का पालन किया जाएगा. पत्रकारों से बात करते हुए ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि अभी डील की गारंटी नहीं मिली है. हम सैद्धांतिक तौर पर कुछ मुद्दों पर सहमत हैं, लेकिन डील हो, इसकी गुंजाइश अभी नहीं है.दरअसल, ईरान को डर है कि आने वाले वक्त में अमेरिका मुकर सकता है, जिससे उसे फिर से जंग के दलदल में उतरना होगा. ईरान चाहता है कि कोई वैश्विक शक्ति इस बात की गारंटी ले कि अमेरिका उस पर फिर से हमला नहीं करेगा. चीन इसमें सबसे ज्यादा मुफीद है.ऐसे में मुनीर और जिनपिंग के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है. चीन ईरान का सहयोगी देश है. जंग में ईरान को चीन ने सैटेलाइट और हथियार उपलब्ध कराए

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts