नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्रज्ञा सिंह ने रात्रिकालीन भ्रमण कर राहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच नगर पालिका परिषद द्वारा बेसहारा, जरूरतमंद और आश्रयहीन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील और जिम्मेदार पहल लगातार की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ प्रज्ञा सिंह ने देर रात्रि नगर भ्रमण कर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलाए जा रहे अलावों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अलाव नियमित रूप से जलाए जा रहे हैं और ठंड से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त गर्मी मिल सके। इस दौरान उन्होंने सड़कों, फुटपाथों और खुले स्थानों पर रह रहे परिवारों एवं व्यक्तियों से सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों को नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों की जानकारी दी और उनसे अपील की कि वे खुले स्थानों पर रहने के बजाय रैन बसेरों में जाकर ठंड से सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में रहने वालों के लिए बिस्तर, कंबल, प्रकाश व्यवस्था और साफसफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय रहे।इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया गया।

यहां संचालन व्यवस्था, साफसफाई, रोशनी, बिस्तरों की स्थिति और अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था हो और जरूरतमंदों को हर संभव सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में ठहरे लोगों को कंबलों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें ठिठुरन से राहत मिल सके।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सुरक्षा और संवेदना पहुंचाना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान सभी व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती जाए।रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और सभासद पति शोभित गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका की इस मानवीय पहल से शहर के जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को राहत मिल रही है और प्रशासन की सक्रियता सराहना का विषय बनी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts