सांसद हरेंद्र मलिक ने बुढ़ाना में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से की वार्ता

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से उनके समाधान के लिए बातचीत की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी समेत कई नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। सांसद हरेंद्र मलिक ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की मदद करते हुए पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतों को भी गंभीरता से लेने और सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुबोध त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी सहित कई समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts