स्कूल में मनाया गया मदर्स डे छात्रों की माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बुढ़ाना। द ग्रीन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की तरफ से समस्त छात्रों के माता-पिता को स्कूल में बुलाया गया।

स्कूल मैं आए छात्रों के माता-पिता को कुछ स्कूल खास यादगार पल बनाने के लिए मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मदर्स डे पर कार्यक्रम में बहुत सारी प्रतियोगिताएं रखी गई। जैसे बिंदी प्रतियोगिता जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता अतिका की माता को एलिजा द्वितीय पुरस्कार व कक्षा 5 में पढ़ने वाली सादमा की माता शाहीन को दिया गया। तृतीय पुरस्कार उस्मान काफिया की मम्मी नाजिया को दिया गया। मेहंदी कंपटीशन में अदीबा सुभान की माता अबीबा को प्रथम पुरस्कार और एलकेजी में पढ़ने वाली अरहान की माता सुमेरा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। डांस प्रतियोगिता में श्रीमती शबाना श्रीमती शाइस्ता विजेता रही। कैटवॉक प्रतियोगिता में श्रीमती शाइस्ता श्रीमती नजमा और श्रीमती सबनुर विजेता घोषित की गई। इस कार्यक्रम को विद्यालय की सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने पूर्ण सहयोग देकर अपनी अहम भूमिका निभाई है। तथा समस्त माता को मदर्स डे पर सम्मानित करते हुए हार्दिक देते हुए इस अवसर को यादगार बनाया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीना त्यागी ने सभी माता-पिता का विद्यालय की ओर से सम्मान करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts