बेटे को बचाने के लिए मां ने भी लगा दी गंगा में छलांग

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र में नाव घाट के पास गंगा में नहा क बच्चे का पैर फिसल गया और वह गंगा में बह गया। जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए उसकी मां भी नदी में कूद गई।मां-बेटे दोनों गंगा में डूबने लगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर डूबने से बचा लिया.मेरठ से एक परिवार गंगा स्नान के लिए मुनि की रेती स्थित नाव घाट पर पहुंचा। नहाते समय एक पांच वर्षीय बालक का पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा की तेज लहरों में बह गया। बच्चे को गंगा में बहता देख उसकी मां भी नदी में कूद गयी

इसके बाद दोनों मां-बेटे गंगा में डूबने लगे. इससे घाट पर हंगामा मच गया. घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने दोनों को बचाया और सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला। बचाए गए मां-बेटे की पहचान गुड्डी देवी (26) पत्नी निरपाल और वंश (5) पुत्र निरपाल निवासी भोले की जल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, राजेंद्र सिंह, त्रेपन सिंह, विनय कुमार शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts