टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों बीते दिनों इटली गए थे।छुट्टियां मनाने गए कपल का सुकून एक पल में भंग हुआ जब उनके साथ एक अप्रिय घटना हुई। दोनों के साथ एक चोरी की वारदात हुई और इसमें दोनों अपने पासपोर्ट गंवा बैठे। इसके बाद से ही दोनों इटली में फंसे थे, लेकिन अब मंगलवार की सुबह दोनों भारत लौट आए हैं।आपको बता दें, दोनों ने घर वापसी के बाद राहत की सांस ली और कहा कि घर लौटकर सुकून मिलता है। दरअसल, पिछले बुधवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में उनकी कार से पासपोर्ट चोरी हो गया था। बेहद परेशान होने के बाद कपल ने भारतीय दूतावास और इटली के प्रशासन से मदद मांगी और अब भारत लौट सके हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों भारत आने के बाद मीडिया से बात करते दिखे। इस दौरान दिव्याकां ने कहा कि लग रहा था जल्द घर पहुंचे और घर पहुंचकर ही असली सुकून मिलता है। इस पर एक शख्स ने पूछा कि दिव्यांका आपका पासपोर्ट कैसे चोरी हुआ।
इस पर उन्होंने कहा कि लंबी कहानी है और इस पर वो लंबी चर्चा करेंगी। दिव्यांका (Divyanka Tripathi) फिलहाल इस वीडियो में मुस्कुराती और रिलैक्स नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक वन पीस कैरी किया है। वहीं उनके पति व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के फैंस काफी खुश हैं और वो दिव्यांका की घर वापसी पर अपनी खुशी जाहिर करने से भी नहीं चूक रहे हैं।















