‘चंदा चोरी की और सच्चाई बाहर आएगी, राम इनको माफ नहीं करेंगे’, अखिलेश यादव

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तीखे वार करते हुए कहा कि बीजेपी थाने चला रही है, हथेली गरम पुलिस नरम, तहसील थानों में भ्रष्टाचार हो रहा है, वसूली हो रही है, न्याय नहीं मिल पा रहा है.इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘बीजेपी को न चंदा मिलने जा रहा है, न चढ़ावा मिलने जा रहा है और ना ही वोट मिलने जा रहा है.मैंने कल भी कहा था कि मर्यादा का पहला नाम भगवान राम है, लेकिन बीजेपी ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है. बीजेपी ने संविधान, मर्यादा, आस्था और श्रद्धा को दगा दी है’.

अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘चंदा चोरी की और सच्चाई बाहर आएगी, जनता अब इनको हटाने का काम करेगी. जो लोग नवंबर में चुनाव कराने का काम कर रहे थे, वो सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं. चोरी बीजेपी की प्रैक्टिस में है, प्रभु राम ने इस बार पोल खोल दी है. राम इनको माफ नहीं करेंगे. कोई डकैती के ऊपर भी शब्द हो तो इनके लिए वो इस्तेमाल हो’. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर में गुप्त दान का हिसाब कोई दे ही नहीं दे रहा है.

‘जनता ने इन्हें हटाने का मन बना लिया है’

चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय की गिरफ्तारी और वकीलों के सड़कों पर आने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब जनता ने इन्हें हटाने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा, ‘अगर जनता सही बता दे, जिन्होंने चढ़ावा दिया तो आंकड़ा बड़ा होगा. बहुत से लोग गुप्तदान देते हैं, जिसका तो हिसाब-किताब कोई दे ही नहीं रहा, प्रभु श्री राम ही जवाब देंगे. जो हमारे ऊपर या भगवान वाले मामले में हमारे ऊपर सवाल करते हैं, उनके लिए पर्ची छपवाएंगे’.

अखिलेश का PM मोदी पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री ने जब बुंदेलखंड का उद्घाटन किया, वो ढह गया और जो गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, उसमें भी कमियां थीं. इनका हर कार्यक्रम भ्रष्टाचार के लिए होता है. विपक्ष का जो काम है, लोकतंत्र में जो विपक्ष को जिम्मेदारी दी गई है, वो मैं निभा रहा हूं’.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts