आंध्र प्रदेश में 100 किमी की रफ्तार से टकराया ‘मोंथा’; एक की मौत, कई ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराया। लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए इस तूफान ने तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। इसके प्रभाव से 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

तूफान के चलते एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ‘मोंथा’ अब ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जहां भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts