मोंठ: 6 महीने से वेतन नहीं, सफाई कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी.

झांसी : मोंठ नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। 6 महीने से वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी मोंठ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि वे नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्रांट आने के बाद भी वेतन वितरित न कर अन्य कार्यों में खर्च कर दी गई।

उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लंबित वेतन जारी करने और भविष्य में समय पर वेतन देने की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts