कांग्रेस का विधानसभा घेराव: नेता और कार्यकर्ता नजरबंद, पुलिस का कड़ा पहरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर औरैया जिले समेत प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

अंशु तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह विधानसभा घेराव करने जा रहे थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने डर के चलते उन्हें घर में कैद कर दिया। उन्होंने कहा, “हम भारतीय हैं, कोई पाकिस्तानी नहीं, जो सरकार को हमसे खतरा हो। हम किसान, मजदूर और महिलाओं की समस्याओं को उठाने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लखनऊ जाने की अनुमति नहीं दी। ऐसा दौर अंग्रेजों के समय में भी नहीं था।”घेराव से पहले कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया या नजरबंद किया, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts