मिशन शक्ति फेज-05: मुजफ्फरनगर पुलिस की एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरुक”

मुजफ्फरनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चल मिशन शक्ति फेज-05′ अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान संचालित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और स्वावलंबन का वातावरण बनाना रहा।एण्टी रोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, गांव, कस्बे, बाजार, सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थलों के आसपास पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें पंफलेट और संवाद के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं की जानकारी दी गई। इसमें डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी शामिल रही।इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क, ट्वीटर सेवा और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से कैसे मदद प्राप्त की जा सकती है, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। केवल हेल्पलाइन ही नहीं, महिला केन्द्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, और महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी देकर उन्हें इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।यह जागरुकता अभियान न केवल महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने में सफल रहा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी उत्पन्न की। मिशन शक्ति जैसे अभियानों से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस विभाग का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts