भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए महिलाओं का समर्थन जुटाने के उद्देश्य से कई मीटिंग्स आयोजित की गईं। इन बैठकों में सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष पुष्पा कोरी, नगर महासचिव साधना सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सन्तलेश सैनी, विधानसभा अध्यक्ष शाहीन राणा, और सपा नेत्री पूनम सैनी सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
सुषमा सैनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, और महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता के हितों की आवाज उठाने वाला बताया और महिलाओं से पार्टी के समर्थन का आह्वान किया।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती, महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला देवी और सीमा देवी एडवोकेट भी शामिल थीं।















