अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्री ओटाराम देवासी ने किया स्थल निरीक्षण,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आबूरोड दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण, डॉ. रक्षा भंडारी, सुरेश कोठारी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts