गांधी वाटिका में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में गांधी कॉलोनी हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसायटी के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने किया। लोकार्पण अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छपरा और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधी कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए सोसायटी लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशासनिक कार्यालयों से स्थानीय स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ कॉलोनीवासियों को मिलेगा।

इस अवसर पर गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी की ओर से मंत्री का पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार रहेजा, नगर पालिका परिषद की 32 मार्केट के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा, महामंत्री भानु प्रताप, भाजपा नेता अशोक बाटला, सुदर्शन बेदी, अशोक डोडा, अशोक छाबड़ा, सरदार तरनजीत सिंह और सरदार सतपाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए और सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रेम जैन, केवल कृष्ण, प्रमोद अरोड़ा, रमेश सिंधी, सतीश सेठी, राजकुमार, प्रियंक गुप्ता, चमन गाबा, विपिन अरोड़ा, सोनू भाटिया, रमन जालोतरा, भगवानदास कटारिया, गिरधारी लाल और प्रवीण भाटिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। गांधी कॉलोनी के पुलिस इंचार्ज दीपक मावी ने अपने सहयोगियों के साथ बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम में विशाल गर्ग की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।मंत्री के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचने पर क्षेत्रीय सभासद अमित पटपतिया और पूर्व सभासद प्रेमी छपरा ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts