रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और कौशल विकास मंत्री कपिल देव ने इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां का दौरा किया,

मुज़फ्फरनगर के रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की डिस्टिलरी व सीबीजी (कंप्रेस्ड बॉयो गैस) इकाई का दौरा रेलवे और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव ने किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. शान्तनु कुमार अग्रहरि (आईएएस) और मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी मनजूनाथ भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा (आईएएस), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार (आईपीएस), मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर, एडीएम एन.बी. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।यूनिट प्रमुख लोकेश कुमार, डिस्टिलरी के प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख आर.के. तिवारी, सहायक महाप्रबंधक उत्पादन भरत कुमार सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी समारोह में मौजूद रहे। डिस्टिलरी सभागार में आयोजित बैठक में मंत्रीगणों ने कंपनी की योजनाओं की सराहना करते हुए ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और देश के विकास में आईपीएल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। यूनिट की स्वच्छता और सौंंदर्यीकरण कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रबंधन ने उत्पादों की जानकारी दी और सभी को बधाई दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts