अलवर में बनने वाले मीणा आदिवासी बालिका छात्रावास के लिए समिति की बैठक,

राजगढ़ (अलवर)  आदिवासी सेवा संस्थान राजगढ़ द्वारा अलवर के अंबेडकर नगर में प्रस्तावित मीणा आदिवासी बालिका छात्रावास के निर्माण और संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं समिति अध्यक्ष किशनलाल मीणा की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर सम्पन्न हुई। निर्माण समिति के सचिव भरत मीणा ने बताया कि संयोजक बोदनलाल मीणा ने बैठक में छात्रावास निर्माण की गतिविधियों और आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।रामगोपाल मीणा एवं मनोहरलाल मीणा ने छह मंजिला छात्रावास भवन का नक्शा और ड्राइंग प्रस्तुत की। बैठक में रामकृपाल मीणा, लल्लूराम खुर्द, नारायण सहाय सीआई, रामचंद्र कानूनगो सहित अन्य सदस्यों ने भवन निर्माण हेतु आवश्यक छह करोड़ रुपये की राशि जुटाने के सुझाव दिए। आरडी मीणा ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करने की बात कही, वहीं बीपी मीणा ने समिति में अन्य सक्रिय सदस्यों को भी शामिल करने का सुझाव दिया।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही उक्त भूमि पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में डॉ. रमेश मीणा, श्रीमती सरोज मीणा, रामकिशन मीणा, छंगालाल मीणा, रूप सिंह मीणा सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts