“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत रैली का शुभारंभ ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज से हुआ, जहां से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं भारत स्काउट एवं गाइड के उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास तक पहुँची, जहाँ रैली का ससम्मान समापन हुआ। मंत्री ने स्काउट और गाइड छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया और राष्ट्रप्रेम व अनुशासन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है और ये कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गाइड की छात्राओं ने मंत्री को राखी बाँधी। इस भावनात्मक पल में मंत्री ने उन्हें रक्षा का वचन देते हुए उपहार भी प्रदान किए। इस क्षण ने रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व की गरिमा और गहराई को और भी अधिक भावनात्मक बना दिया।पूरे आयोजन का नेतृत्व जिला मुख्यायुक्त कंचन प्रभा शुक्ला ने कुशलता से किया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को अत्यंत व्यवस्थित और प्रेरणादायक रूप में संपन्न किया गया।इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग, जिला सचिव अनिल कौशिक और जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।कार्यक्रम की सफलता में जिला संगठन आयुक्त भारत भूषण अरोरा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गुंजन चौधरी, जिला ट्रेनिंग काउंसलर अनुज कुमार और ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्य संगीता चौधरी, एच०ओ०डी योगिता एवं विभिन्न विद्यालयों के स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह आयोजन न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर आया, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी गहराई से स्थापित कर गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts