आवास विकास कॉलोनी का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया निरीक्षण, सफ़ाई व मूलभूत सुविधाओं को लेकर ईओ को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कॉलोनीवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त साफ़-सफाई की खराब स्थिति, जल निकासी की समस्या, टूटी सड़कों, अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कॉलोनी में साफ़-सफाई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए और जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि,
“जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मुज़फ्फरनगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।”

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नितिन मलिक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजलि चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, श्याम लाल प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts