मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर में नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें  कपिल देव अग्रवाल  (राज्य मंत्री, व्यवसायिक शिक्षा एवम कौशल विकास) ने अपनी विधायक निधि से 4.735 लाख रुपये की सहायता से निर्मित नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री संजय अग्रवाल, संरक्षक श्री श्याम लाल बंसल, और प्रधानाचार्य श्री कौशल आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्र संसद और कन्या भारती के सदस्यों को उनके पद व दायित्वों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई। छात्र संसद में उदित शर्मा को प्रधानमंत्री और अनन्या व संचित जैन को उप प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। कपिल देव अग्रवाल जी ने छात्रों को कर्तव्य और दायित्वबोध के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि छात्र संसद के माध्यम से छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना कर देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सकते हैं।

विद्यालय के व्यवस्थापक श्री संजय अग्रवाल ने जीवन की चुनौतियों से धैर्यपूर्वक निपटने की शिक्षा पर जोर दिया। प्रधानाचार्य श्री कौशल आर्य ने छात्र संसद को छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण बताया, जहां वे विद्यालय की व्यवस्थाओं का संचालन सीखते हैं। संरक्षक श्री श्याम लाल बंसल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और शिक्षाविद् भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts