बाँदा।केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की कम दरे लागू करने पर भाजपा ने ख़ुशी मनाते हुए व्यापारियों व दूकानदारों से जनसम्पर्क कर मोदी सरकार द्वारा 22 सितम्बर 2025 से लागू की गई जीएसटी दरों की जानकारी देते हुए मुँह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की उपस्थिति में व जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में पैलानी मण्डल के चिल्ला कस्बे में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में भ्रमण किया स इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने व्यापारियों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी एस टी दरों में कमी करके व्यापारियों को दीपावली का सबसे बड़ा उपहार दिया है इस कटौती का लाभ व्यापारियों के अलावा किसानों , सामान्य वर्ग एवं मध्यम वर्ग के लोगों को भी मिलेगा। दीपावली के इस सीजन में सभी को इसका लाभ मिलेगा स जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि इससे किसानों व ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा तथा लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा स तथा व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा स कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पैलानी घर्मेन्द्र गुप्ता , राजकुमार राज, मनोज जैन , लखन सिंह राजपूत सहित मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।















