पुलिस मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली

बांदा। बीती रात्रि को थाना मटौंध क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 21 सितंबर 25 को थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम चमरहा के प्रमोद पुत्र इन्द्रपाल के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुछ नकद रुपए, मोटरसाइकिल व अन्य सामान की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस व एसओजी टीम थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत खड्डी तिराहा पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे। चेकिंग के दौरान चमरहा की तरफ से तीन व्यक्तियों की सवार एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी । पुलिस बल को देखते ही अभियुक्तों ने वाहन को तीव्र गति से मोड़कर पीछे भागने का प्रयास किया। संदेहवश जब पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और अभियुक्तगण पैदल भागने लगे । आत्मसमर्पण हेतु कहे जाने पर स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया तथा अन्य 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । अभियुक्तों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस, मिस कारतूस व नगद रुपए बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तों में चन्द्रभान पुत्र भूरा निवासी मकरबई थाना कबरई जनपद महोबा (मुठभेड़ में घायल), शिवपूजन पुत्र मोहन निवासी घण्डुवा थाना खन्ना जनपद महोबा व बृजेश उर्फ ह््रदेश पुत्र मलखान निवासी बाघवा खोड थाना कबरई जनपद महोबा शामिल हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts