पुरकाजी में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मंत्री अनिल कुमार ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नए कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड पुरकाजी परिसर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल कुमार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री ने विकास खंड पुरकाजी क्षेत्र के उथले नलकूप एवं मध्यम गहरे नलकूप योजना के लाभार्थियों सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही किसानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण भी किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी पुरकाजी ओमकार सिंह, रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र राठी, संदीप वर्मा, पंकज त्यागी, अंकुर त्यागी, मनोज चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts