संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित माइक्रोप्लान आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेंःडीएम

बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अगामी 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित माइक्रोप्लान आवश्यक रूप से उपलब्ध करायें। उन्होंने माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन सम्बन्धित विभागों के द्वारा कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कराये जा रहे कार्यों की जीओ टैग सहित फोटो अवश्य ग्रुप में डाली जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसमें नाले, नालियों की सफाई करायें तथा कहीं जल भराव नही होने दें। उन्होंने दस्तक अभियान दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किये जाने की कार्ययोजना 08 अक्टूबर प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा एवं आंगनबाडी संयुक्त रूप से घर-घर भ्रमण करते हुए लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान व सचिव के सहयोग से तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड सदस्यों का सहयोग लेकर फॉगिंग, साफ-सफाई के कार्य को करायें। उन्होंने नाले एवं नालियों की सफाई, फॉगिंग, एन्टीलॉरवा का छिडकॉव कराये जाने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने गतवर्ष डेंगू प्रभावित सेक्टरों की सूची भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस कार्य हेतु टीमें गठित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं कार्यवाही समय से की जाए। उन्होंने हाइरिस्क क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों में संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष साफ-सफाई व्यवस्था किये जाने, नाले एवं नालियों को सफाई, फॉगिंग, एन्टीलॉरवा का छिडकॉव कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं ई0ओ0 नगरपालिका को निर्देशित किया कि संचारी रोंगो से बचाव हेतु गौशालाओं की साफ-सफाई रखी जाए तथा सुअर पालकों के द्वारा बाडों की साफ-सफाई व उनको बाडों में बन्द रखने की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगरपालिका को निर्देशित किया कि एन्टीलार्वा को चिन्हित कर नष्ट करने एवं मच्छरों से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग करायी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विजेन्द्र सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts