शाहपुर में भारत विकास परिषद शक्ति द्वारा राज एकेडमी में मेंहदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों की कला को प्रोत्साहित करना और उनकी संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और उन्हें उपहार वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि प्रांतीय मीडिया प्रभारी और स्कूल प्रबंधक अरविंद गुप्ता जी ने बच्चों की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शक्ति शाखा के इस कदम की सराहना की। कार्यक्रम में संपादक ज्ञानोदय डॉ. रुचि शर्मा भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की सफलता में शाखा अध्यक्ष विशाल शर्मा, संस्कृति सप्ताह चेयरमैन सार्थक शर्मा, स्कूल स्टाफ, और शाखा सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
















